विधायक ने पत्नी और बेटी को गाली मार की खुदकुशी (लीड-1)

पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी जनता दल-युनाइटेड के विधायक तथा राज्य के मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र अभय सिंह ने शुक्रवार तड़के अपने सरकारी आवास पर पत्नी और बच्ची को गोली मारने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने मंत्री नरेन्द्र सिंह के आवास के बाहर पत्रकारों से हुए कहा, " यह काफी दुखद घटना है। इस घटना की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। इस दुख की घड़ी में हम सब नरेन्द्र सिंह के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री नरेन्द्र सिंह की हालत भी काफी खराब है। चिकित्सकों ने उन्हें इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सकों की देखरेख में रहने की सलाह दी है।"

राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक जमुई विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक अभय सिंह ने अपने सरकारी आवास पर पहले अपनी पत्नी और बेटी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। बेटी की उम्र मात्र ढाई वर्ष बताई जा रही है।

गौरतलब है कि अभय सिंह राज्य के एक कद्दावार नेता एवं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री नरेन्द्र सिंह के पुत्र हैं। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है हालांकि विधायक के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

उस घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित कई मंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+