जुंदुल्लाह ने चुना नया सरगना
संस्था की वेबसाइट के अनुसार जुंदुल्लाह की केंद्रीय समिति ने सर्वसम्मति से हाजी मोहम्मद जहीर बलूच को अबदेलमलेक रीगी की जगह अपना नेता चुना।
ईरान सरकार का आरोप है कि जुंदुल्लाह बहुसंख्यक शिया और अल्पसंख्यक सुन्नियों के बीच मतभेद पैदा करता है, जबकि इस संगठन का दावा है कि वह देश में सुन्नियों के प्रति हो रहे भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।
ईरान के आंतरिक मामलों के मंत्री मुस्तफा मोहम्मद नजीर ने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान में गिरफ्तारी के बाद रीगी को स्थानांतरित कर दिया गया।
ईरान ने आरोप लगाया है कि रीगी विदेश खुफिया एजेंसियों के लिए काम करते था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications