मिस्र में समुद्री जहाज दुर्घटनाग्रस्त, भारतीय सहित 3 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस दुर्घटना में मारे गए दो अन्य पर्यटक ब्राजील और होंडुरास के हैं।
सूत्रों के मुताबिक घायलों में इटली के दो और ब्रिटेन के तीन नागरिक शामिल हैं जिन्हें शर्म अल-शेख के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस पोत पर दुनियाभर के 1,450 यात्री सवार थे। शेष यात्रियों को उनकी वापसी तक होटलों में ठहराया गया है।
माना जा रहा है कि मिस्र में गुरुवार सुबह से ही मौसम खराब होने की वजह से यह दुर्घटना हुई। मौसम विभाग ने देश के विभिन्न भागों में तेज बारिश और ओले पड़ने की संभावना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications