रूस में 45,000 युद्धबंदियों के रिहा होने की संभावना
मास्को, 26 फरवरी (आईएएनएस)। रूस द्वितीय विश्व युद्ध के 45,000 युद्धबंदियों को रिहा कर सकता है। इसके साथ ही कुल 300,000 कैदियों को माफी देने की संभावना है।
समाचार आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूसी संसद आगामी नौ मई को 65वें विजय दिवस के मौके पर युद्धबंदियों को क्षमा दे सकता है।
रूसी वकीलों के संगठन के सह-प्रमुख पावेल क्राशेनिनिकोव ने बताया, "हम 300,000 लोगों को क्षमा कर सकते हैं। इनमें से 45,000 युद्धबंदियों को मुक्त किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications