पेरु में विमान हादसा, 6 मरे
लीमा, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पेरु में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छह लोग मारे गए हैं।
हवाई यातायात नियंत्रण के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी 'ईएफई' को बताया कि गुरुवार को केस्सना 206 विमान पिस्को हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 17 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications