पत्नी और बेटी को गोली मार विधायक ने की आत्महत्या
पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में जनता दल-युनाइटेड के विधायक तथा राज्य के एक मंत्री के पुत्र अभय सिंह ने शुक्रवार तड़के पटना के सरकारी आवास पर पत्नी और बच्ची की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक जमुई विधानसभा क्षेत्र के जद (यू) विधायक अभय सिंह ने अपने सरकारी आवास पर सुबह लगभग चार बजे पहले अपनी पत्नी और बेटी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। बेटी की उम्र मात्र ढाई वर्ष बताई जा रही है।
ज्ञात हो कि अभय सिंह राज्य के एक कद्दावर नेता एवं खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री नरेन्द्र सिंह के पुत्र हैं। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है हालांकि विधायक के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
इधर, घटना के बाद घटनास्थल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कई मंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications