बांग्लादेश में आग लगने से 21 की मौत, 50 घायल
ढाका, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के गाजीपुर कस्बे की एक फैक्ट्री में गुरुवार रात आग लगने से 15 महिलाओं सहित 21 लोगों की मौत हो गई और 50 घायल हो गए।
इस हादसे की प्रत्यक्षदर्शी एक महिला मजदूर सुमन ने बताया कि गरीब एंड गरीब स्वेटर फैक्ट्री में गुरुवार रात करीब 9.30 बजे आग उस समय लगी जब कामगार काम खत्म करके घर जाने की तैयारी में थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जलने और दम घुटने के कारण कम से कम 50 लोग घायल थे, जिसमें 20 से 25 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
गाजीपुर अस्पताल के डॉ. अताउल इस्लाम ने कहा कि करीब 20 लोगों को यहां भर्ती कराया गया था, जिसमें 11 की मौत हो गई।
वहीं, सात मजदूरों को तोंगी सरकारी अस्पताल में और तीन को तैरुन्निशा मेमोरियल मेडिकल कालेज में मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, सात मंजिला इमारत में आग पहली मंजिल पर लगी थी और दूसरी मंजिल पर कई कामगार फंस गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
