बुंदेलखंड में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या
जिले के लालपुरा थाना प्रभारी सी.एल. चौधरी ने शुक्रवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि घटना मोराकांडर गांव की है, जहां जगदीश सिंह के घर में उनकी पत्नी(40), तीन बेटे और एक बेटी की गुरुवार देर रात धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों ने आज सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आस-पास के लोगों से हमें पता चला कि पेशे से किसान जगदीश गुरुवार सुबह ही किसी काम के सिलसिले बाहर गया था और वापस नहीं लौटा।
चौधरी ने बताया कि हत्या किन लोगों ने किन कारणों से की इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हत्यारों ने किसी भी तरह की लूटपाट नहीं की। इससे प्रथम दृष्टया यह रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications