मध्य प्रदेश में जूडा की हड़ताल खत्म
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष के. के. प्रजापति ने आईएएनएस को बताया है कि वे अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार की सुबह बेमियादी हड़ताल पर गए थे। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव एस. आर. मोहंती से जूडा की चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान मिले आश्वासन के बाद उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी है। प्रजापति के अनुसार उनकी अधिकांश मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया है लिहाजा हड़ताल खत्म कर दी है।
जूडा की मांग थी कि पीजी के बाद कनिष्ठ चिकित्सकों को तीन साल की गांव में सेवाएं देने की बंदिश को कम कर एक वर्ष किया जाए और गांव में तैनात चिकित्सकों को यात्रा भत्ता दिया जाए।
प्रजापति ने बताया है कि शुक्रवार सुबह से भोपाल, ग्वालियर और रीवा चिकित्सा महाविद्यालयों के जूडा हड़ताल पर चले गए थे। वहीं इंदौर व जबलपुर के जूडा के न्यायालय के आदेश से बंधे होने के कारण शनिवार से हड़ताल में शामिल होने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications