यूरोपीय संघ ने भारत-पाक वार्ता का स्वागत किया
ब्रसेल्स, 26 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को हुई सचिव स्तर की वार्ता का स्वागत किया है।
ईयू की प्रतिनिधि कैथरीन एश्टन ने कहा, "हम आशा करते हैं कि सचिव स्तर की वार्ता से दोनों देशों के बीच गंभीर और सकारात्मक बातचीत के लिए मदद मिलेगी।"
उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों बीच गुरुवार को नई दिल्ली में पहली आधिकारिक वार्ता हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications