उपराज्यपाल ने दिल्लीवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने राजधानी के सभी नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
उपराज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, "होली हमारे देश की एकता में अनेकता का प्रतीक है। इस मौके पर हमें सभी मतभेदों को भूलाकर एकता और बंधुत्व की भावना को बढ़ाना चाहिए।"
उन्होंने होली के इस रंगारंग और उल्लासपूर्ण त्यौहार के अवसर पर सभी लोगों से आपसी सौहार्द्र और मित्रता कायम करने की अपील की। उपराज्यपाल ने सभी लोगों से रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील भी की। उन्होंने होली के अवसर पर जल संरक्षण को तवज्जो देने की बात भी कही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications