..तो नान्हू सांपों को कच्चा खा जाता है!
सीतापुर जनपद के सिधौली कोतवाली के मुड़हा गांव निवासी राजकुमार उर्फ नान्हू (42) दो दशक से सुरैंचा शाही राज के पूर्व राजा उदयभान सिंह के यहां चाकरी करता है।
नान्हू के सांप खाने के पीछे एक अजीब घटना है। बीस बरस पहले उसे शरीर में जकड़न की बीमारी थी। आत्महत्या की गरज से उसने एक काला नाग भूनकर खा लिया था। वह मरा तो नहीं पर उसकी बीमारी जरूर ठीक हो गई। तब से उसे विषैले नाग खाने की लत पड़ गई है। लोग उसे जहरीला सांप पकड़ने को बुलाते हैं और वह दौड़ा चला जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications