आम बजट: इग्नू को बजट से मिलेंगे 91 करोड़ रुपये
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया का सबसे बड़े मुक्त विश्वविद्यालय 'इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय' (इग्नू) को केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के द्वारा पेश किए गए बजट से अगले वित्त वर्ष के लिए 91 करोड़ रुपये मिलेंगे।
इग्नू को वित्त वर्ष 2010-11 के लिए 91 करोड़ रुपये मिलेंगे जो पिछले वर्ष की तुलना में नौ करोड़ रुपये अधिक हैं।
इग्नू भारत सहित दुनिया में 25 लाख छात्रों को शिक्षा मुहैया करता है। विश्वविद्यालय से जुड़े 61 क्षेत्रीय केंद्र और दुनिया के 34 देशों में 2,243 सहायक शिक्षा केंद्र मौजूद हैं।
विश्वविद्यालय 323 अकादमिक क्षेत्रों में 3,500 पाठ्क्रम संचालित करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications