काबुल हमले की प्रधानमंत्री ने निंदा की
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को काबुल में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। इस हमले में नौ भारतीयों की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा, "मैं इस जघन्य हमले की कड़ी निंदा करता हूं।"
मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "अफगानिस्तान में मारे गए भारतीय वहां सद्भावना व मैत्री मिशन पर गए थे। शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक अफगानिस्तान को मजबूत बनाने में वे सहयोग कर रहे थे।"
उल्लेखनीय है कि इस हमले में नौ भारतीयों सहित 15 लोगों की मौत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications