बुंदेलखंड पैकेज पर सियासत शुरू
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "मध्य प्रदेश के अंतर्गत आने वाले बुंदेलखंड के लिए राज्य सरकार ने 24 हजार करोड़ रुपये की मांग की थी मगर आम बजट में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैले बुंदेलखंड के लिए 1200 करोड़ रुपये दिए गए हैं जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ विंध्य और महाकौशल के विकास के लिए भी पैकेज देने की केंद्र सरकार से मांग की गई थी मगर उसे नजरअंदाज कर दिया गया है। इससे यह जाहिर हो गया है कि केंद्र सरकार राज्य के पिछड़े इलाकों के लिए कुछ नहीं करना चाहती।
उधर, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के सचिव और पूर्व मंत्री राजा पटैरिया ने कहा, "पार्टी के महासचिव राहुल गांधी ने बुंदेलखंड के हालात देखने के बाद विशेष पैकेज देने का एलान किया था। उस पर केंद्र सरकार अमल कर रही है। इससे जाहिर हेाता है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications