झारखण्ड में विकास दर 8.17 प्रतिशत
आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2001-02 से ही जीडीएसपी के प्राथमिक क्षेत्र में 1.16 फीसदी की कमी आई है। कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में 2001-02 से 2008-09 के दौरान 26.22 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।
इसके विपरीत इसी समय खनन और उत्खनन के क्षेत्र में 34.28 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
आर्थिक समीक्षा के मुताबिक माध्यमिक क्षेत्र में वर्ष 2001-02 से ही 20.5 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। विनिर्माण के क्षेत्र में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
निर्माण के क्षेत्र में 72.05 फीसदी की उच्च वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान बिजली, जलापूर्ति और गैस के उत्पादन में 20.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
वर्ष 2005-06 तक बिजली, पानी और गैस से होने वाली आय में अनिश्चित वृद्धि दर्ज की गई लेकिन वहीं बाद के वर्षो में प्रति वर्ष 5 से 6 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications