काबुल हमले की भारत ने निंदा की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हम इस हमले से अचंभित है। हम इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं।"
उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान के अधिकारियों से हम लगातार संपर्क में हैं। हमें आशंका है कि मरने वालों की संख्या में इजाफ हो सकता है।"
हमले में मारे गए भारतीयों के शव लाने के लिए भारत सरकार एक विशेष विमान काबुल भेज रही है।
प्रकाश ने कहा कि ऐसे हमलों से दोनों देशों के पुराने और ऐतिहासिक रिश्तों पर कोई प्रतिकूल असर नहीं होगा। "आतंकवादी तत्वों को हम सफल नहीं होने देंगे। इन्हें खत्म करने के लिए हम अपनी पूरी ताकत झोक देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications