जेएनएनयूआरएम के तहत दिल्ली को मिली 6 गुना अधिक धनराशि
दिल्ली के वित्त मंत्री डा. अशोक कुमार वालिया ने बताया कि इस वर्ष के आम बजट में इस बार जेएनएनयूआरएम के मद में विशेष अनुदान के तौर पर 903.63 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है जबकि पिछले वर्ष यह राशि केवल 130.47 करोड़ रुपये ही रखा गया था।
उन्होंने बताया कि जेएनएनयूआरएम के अंतर्गत दिल्ली के लिए 9821 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर की गई हैं और राजधानी में विभिन्न योजनाओं पर काम शुरू होते ही 35 प्रतिशत धनराशि मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि वालिया ने यह भी कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विशेष अनुदान में कमी के बावजूद खेल परियोजनाओं को पूरा करने में कोई कमी नहीं आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications