आम बजट : राष्ट्रमंडल खेलों पर मेहरबान वित्त मंत्री
पिछले वर्ष की तुलना में हालांकि इसमें कुछ कमी आई है। 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाल राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अब तक 2069 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 378 करोड़ रुपये टीमों की तैयारियों के लिए जारी किए गए हैं।
केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल ने बजट के प्रस्तावों का स्वागत किया है। गिल ने कहा, "मैं इस बात को लेकर खासा खुश हूं कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने खेलों और खासतकर राष्ट्रमंडल खेलों को विशेष तवज्जो दी है।"
भारतीय ओलंपिक संघ तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के लिए 1175 करोड़ रुपये जारी करने का प्रस्ताव है जबकि 30 करोड़ रुपये स्टेडियम की साजसज्जा और उपकरणों की खरीद के लिए प्रस्तावित हैं। सरकार ने राष्ट्रीय खेल विकास कोष में भी 15 करोड़ रुपये डालने का प्रस्ताव रखा है।
राष्ट्रमंडल खेलों के स्तरीय कवरेज के लिए सरकार ने अलग से 82 करोड़ रुपयों का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा सरकार ने डोपिंग निरोधी संस्था के लिए तीन करोड़, राष्ट्रीय डोपिंग परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 11.50 करोड़ रुपये और विश्व डोपिंग निरोधी संस्था के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications