आम बजट प्रतिक्रिया : वित्त मंत्री का संतुलित प्रयास : सीआईआई
बनर्जी ने एक बयान में कहा है, "बजट प्रस्तावों में वित्त मंत्री का बारीक संतुलन स्पष्ट रूप से दिखाई दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां उन्होंने अगले तीन वर्षो में वित्तीय घाटे को कम करने के लक्ष्यों को निर्धारित करते हुए वित्तीय मजबूती का खाका स्पष्ट रूप से तैयार किया है, वहीं दूसरी ओर विनिवेश के लक्ष्यों को निर्धारित करते हुए और उत्पाद शुल्क प्रोत्साहनों को आंशिक रूप से वापस लेते हुए पूंजी निवेश के लिए संसाधनों को जुटाने का काम किया है।"
बनर्जी ने कहा है, "वित्त मंत्री ने वृद्धि का सकारात्मक वातावरण तैयार करने के लिए आम आदमी को अधिक प्रयोज्य आय मुहैया कराते हुए कृषि में उत्पादकता के मुद्दों से निपटने के लिए आधार तैयार किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications