काबुल में आतंकी हमला, 4 भारतीय सहित 15 मरे (लीड-3)

काबुल/नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक होटल और एक अतिथि गृह पर शुक्रवार को तालिबान आतंकवादियों के जबरदस्त हमले में चार भारतीय सहित 15 लोग मारे गए।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता सियामक हेरावी ने बताया कि अतिथि गृह पर हुए इस आतंकी हमले में चार भारतीयों की मौत हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल गफ्फार सैयदजादार के हवाले से बताया कि ये विस्फोट सिटी सेंटर शॉपिंग कांप्लेक्स और सफी लैंडमार्क होटल में हुए। सफी लैंडमार्क होटल शॉपिंग सेंटर की ऊपरी मंजिल पर है, जो पश्चिमी देशों के नागरिकों में काफी लोकप्रिय है।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि अतिथि गृह की इमारत ढह गई। विस्फोट के बाद रक्त और कांच के टुकड़े जमीन पर फैले हुए थे।

सैयदजादार के मुताबिक सभी हमलावर मारे गए हैं और इस क्षेत्र को अफगान सुरक्षाबलों ने अपने घेरे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि इस हमले में संभवत: 16-17 लोग मारे गए हैं।

तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद एक अज्ञात जगह से फोन पर बताया कि पांच तालिबानी हमलावरों ने विदेशियों द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले दो परिसरों को निशाना बनाया।

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "हम हताहतों को लेकर चिंतित हैं और जो लोग इस हमले में घायल हुए हैं उनमें भारतीय भी हैं।"

प्रवक्ता ने आगे बताया कि भारत सरकार आतंकी हमले का शिकार हुए चार भारतीयों के शव को लाने के लिए विशेष विमान भेज रही है।

अफगान सेना के प्रमुख चिकित्सक जनरल अहमद जिया यफताली ने बताया कि 12 शवों को सेना के अस्पतालों में तथा तीन शवों को अन्य अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होने बताया कि घायलों में आठ भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं।

लोक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता फरीद राहिद ने कहा कि हमले में 30 से अधिक लोग घायल हुए।

आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी ने मौके पर कई धमाके होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "इलाका अब पुलिस के नियंत्रण में है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+