आम बजट प्रतिक्रिया: गैर बैंकिंग वित्तीय संगठन खुश हैं प्रणब के बजट से
श्रेई इंफ्रास्ट्रक्च र फाइनेंस के प्रबंध निदेशक हेमंत कनोरिया ने कहा कि उनकी कंपनी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआइ) द्वारा दिशा निर्देश जारी किए जाने की बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि आरबीआई अगले तीन से छह महीने के भीतर उन गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए दिशा निर्देश जारी करे जो बैंकों की स्थापना करना चाहती हैं। इन दिशा निर्देशों का हम इंतजार कर रहे हैं।"
पियरलेस जनरल फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने सरकार के इस कदम को सकारात्मक बताया। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "एनबीएफसी को बैंकिंग सिस्टम में शामिल करने का फैसला सकारात्मक कदम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications