होली में अपनी त्वचा, बालों को न करें नजरअंदाज

होली में इस्तेमाल होने वाले रंग प्राकृतिक रूप से प्राप्त नहीं किए जाते हैं और इनमें अभ्रक और सीसा जैसे खतरनाक रसायन होते हैं। ये न केवल त्वचा में जलन पैदा करते हैं बल्कि सिर में भी जमा हो जाते हैं।

'ब्रेकोविट्स हेयर एंड स्किन क्लीनिक' के त्वचा विशेषज्ञ अजय राणा कहते हैं कि सबसे पहले जरूरी है कि लोग सिर के बचाव के लिए एक टोपी पहनें और त्वचा की सुरक्षा के लिए पूरी आस्तीन की शर्ट्स पहनें।

राणा ने आईएएनएस से कहा, "सामान्य तौर हम होली खेलने के दौरान कम कपड़े पहनते हैं। यह अच्छा नहीं है क्योंकि इससे आपके शरीर का अधिक हिस्सा रंगों के संपर्क में आता है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद को कपड़ों से अच्छी तरह से ढक लें।"

सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन कहती हैं होली घरों से बाहर खेली जाती है लेकिन लोग खुली त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना भूल जाते हैं।

हुसैन कहती हैं, "धूप में रहने से भी त्वचा पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। धूप में रहने से हानिकारक पराबैंगनी किरणों का असर होने के अलावा त्वचा रूखी हो सकती है और काली पड़ सकती है।"

उन्होंने कहा, "होली खेलने के लिए बाहर निकलने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन और मोइस्चराइजर लगाना याद रखें। यदि आपकी त्वचा रूखी है तो सनस्क्रीन में थोड़ा सा मोइस्चराइजर मिलाकर लगाएं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+