आम बजट प्रतिक्रिया : भाजपा ने महंगाई को बढ़ाने वाला बजट बताया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के अंत में कहा कि यह बजट आम आदमी, किसानों, कृषक समुदाय, उद्यमियों व निवेशकों का है। वित्त मंत्री की बात पूरी तरह सच्चाई से परे है।"

उन्होंने कहा, "बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि महंगाई से आम आदमी को कैसे राहत दी जाए। लेकिन वित्त मंत्री इस दिशा में कुछ भी करने में असफल रहे हैं। उनके बजट से अमीरों व आर्थिक रूप से शक्तिशाली लोगों को ही राहत दी है, गरीब व आम जनता के लिए तो यह कमर तोड़ने वाला है।"

सिन्हा ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि का आम जरूरत के सामानों पर व्यापक असर पड़ेगा। इस बजट में जो कर थोपा गया है, उसकी उम्मीद किसी को न थी। यह महंगाई को हवा देगा।

उन्होंने कहा कि देश कृषि संकट के दौर से गुजर रहा है और देश को उम्मीद थी कि किसानों और कृषि क्षेत्र में जान फूंकने के मकसद से कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे लेकिन यह भी नहीं हुआ। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार ग्रामीण योजना (मनरेगा) के तहत 1000 करोड़ रुपये का आवंटन बढ़ाया गया है जो कि महंगाई के इस दौर में नाकाफी है। अधोसंरचना विकास पर भी कोई जोर नहीं दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+