आम बजट : विकास दर बनाए रखने के लिए बजट में संतुलित प्रयास : चिदंबरम

चिदंबरम ने एक बयान में कहा, "केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पेश किया गया बजट अर्थव्यवस्था की स्थिति और उच्च व समग्र विकास दर के लिए जरूरी कदमों के एक परिपक्व आकलन से प्रेरित है तथा यह एक बहुत ही संतुलित प्रयास है।"

चिदंबरम ने कहा, "पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिए राज्यों को दी जाने वाली सहायता 1,975 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस तरह से इस मद में मामूली वृद्धि हुई है। लेकिन मुझे भरोसा है कि यदि जरूरत पड़ी तो हमें पुनर्विनियोग या पूरकों के जरिए अतिरिक्त संसाधन मिल सकते हैं।"

मुखर्जी ने कहा है कि केंद्रीय बजट में आव्रजन सेवाओं के लिए 155 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और मद का एक बड़ा हिस्सा (140 करोड़ रुपये) एकीकृत जांच चौकियों की स्थापना पर खर्चा जाएगा।

क्राइम एंड क्राइम ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के लिए 175 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अपने बजट भाषण में मुखर्जी ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में पिछले वर्ष हिंसा में कमी आई है और सरकार ने विश्वास बहाली के कई सारे कदम उठाए हैं।

मुखर्जी ने कहा, "इस तरह के एक और कदम के रूप में पांच केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों में वर्ष 2010 में लगभग 2,000 युवकों की कांस्टेबल के रूप में भर्ती करने का सरकार की ओर से प्रस्ताव किया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

केंद्रीय वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने एक बयान में कहा, "केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पेश किया गया बजट राज्य के परिपक्व आंकलन द्वारा किया गया एक बहुत ही संतुलित प्रयास है। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+