आम बजट: केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को कम मिली राशि

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 5,745.87 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जबकि वर्ष 2009-10 में उन्हें 6,838.84 करोड़ रुपये मिले थे।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 5,471.33 करोड़ रुपये आवंटित किए गए. जबकि वर्ष 2009-10 में 6,329.14 करोड़ आवंटित किए गए थे।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को 2,022 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जबकि वर्ष 2009-10 में 2,224 करोड़ रुपये मिले थे।

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को वर्ष 2009-10 की तुलना में 100 करोड़ रुपये कम 1,394 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

भारत-चीन सीमा पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को 1,520 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को 352 करोड़ रुपये अधिक आवंटित किए गए जो पिछले साल की तुलना में 30 करोड़ रुपये अधिक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+