आम बजट प्रतिक्रिया :शिवराज ने कहा, महंगाई की चक्की में और पिसेगा गरीब
आम बजट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उम्मीद थी कि महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह बजट राहत लेकर आएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। पहले खाद की 10 प्रतिशत कीमतें बढ़ाई गई और अब डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर गरीबों की कमर तोड़ने का काम किया है इस सरकार ने।
उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने का मतलब है हर सामान का महंगा होना और इससे मंहगाई में और इजाफा होगा। इसी तरह कोयला महंगा कर दिया गया है। इससे बिजली महंगी होगी और सीमेंट भी महंगा किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications