'तालिबान पर अमेरिकी दबाव में कार्रवाई कर रहा है पाक'

दक्षिण एशिया में 'द हेरीटेज फाउंडेशन' की एक वरिष्ठ शोधकर्ता लीजा कर्टिस ने कहा है कि पाकिस्तान स्थित अफगान तालिबान का शीर्ष नेतृत्व सीमा पार स्थित दक्षिणी अफगानिस्तान के साथ आतंकवाद में सहयोग कर रहा है और पाकिस्तान स्थित आतंकवाद को खत्म करने के लिए आतंकवादियों के विरुद्ध गंठबंधन सेनाओं की कार्रवाई महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि अभी यह अस्पष्ट है कि पाकिस्तान अफगान-तालिबान पर कार्रवाई क्यों कर रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इस्लामाबाद आतंकवाद पर कार्रवाई कर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि वह इसके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि वहीं दूसरे लोगों का मानना है कि ऐसा अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर बनाए गए दबाव की वजह से हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि शिकागो की एक अदालत ने हेडली पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

हेडली के अलावा पाकिस्तान मूल के कनाडाई तहव्वुर हुसैन राणा को भी मुंबई हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा को सहायता पहुंचाने का आरोप लगाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+