भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जबलपुर रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर तोडफोड़ की और एक इंजन में आग लगा दी। उत्पाती कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
भाजपा ने रेल बजट में जबलपुर को अतिरिक्त गाड़ियां एवं अन्य सुविधाएं नहीं मिलने तथा जबलपुर-मुम्बई गरीब रथ को इलाहाबाद से चलाने के फैसले से नाराज होकर शुक्रवार को महाप्रबंधक कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था।
इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मालगोदाम इलाके में जमा हुए। महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव करने से पहले कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया।
स्टेशन के अंदर घुसने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों और पत्थरों से तोड़फोड़ का दौर शुरू कर दिया। उन्होंने स्टेशन पर खड़ी एक यात्री गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। हालात बिगड़ते देख जीआरपी ने उत्पातियों पर लाठी चार्ज किया। पथराव और लाठी चार्ज के कारण कई लोगों को चोट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications