भारत में फिल्म बनाना चाहते हैं बेन किंग्सले

अर्पणा

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता ब्रिटिश अभिनेता और फिल्म निर्माता बेन किंग्सले का कहना है कि अब वह बॉलीवुड की और फिल्में करने के बजाय भारत में फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने भारतीय महिला निर्देशकों नंदिता दास और लीना यादव की प्रशंसा की है।

किंग्सले ने लंदन से फोन पर आईएएनएस को बताया, "मैं भारत में एक फिल्म बनाना चाहता हूं, लेकिन आप मुझे बॉलीवुड की मुख्यधारा की फिल्मों में नहीं देखने जा रहे हैं।" 66 वर्षीय किंग्सले ने 'तीन पत्ती' में एक गणितज्ञ की भूमिका की है।

उन्होंने कहा, "मैं भारत में अपनी फिल्म के निर्माण और उसमें अभिनय करने के प्रति आशावान हूं। हमने इस मामले में कुछ प्रगति की है। फिल्मों के प्रस्ताव पाने की बजाय भारत में अपना काम करने पर मुझे अधिक संतुष्टि मिलेगी।"

फिल्म 'गांधी' में अभिनय के लिए ऑस्कर से सम्मानित हो चुके किंग्सले ने यादव और एटनबरो की तुलना करते हुए कहा, "सभी अच्छे निर्देशकों में कोई एक विशेष गुण समान होता है।"

उन्होंने कहा, "यादव और एटनबरो दोनों में ही अभिनेता के प्रति सम्मान और गहरा जुनून है। यहां पर वे दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं है। मुझे लगता है कि सेट पर उनका अंदाज उत्कृष्ट होता है।"

अभिनेता किंग्सले महिलाओं के निर्देशन में काम करना पसंद करते हैं। वह स्पेन की फिल्म निर्देशक इसाबेल काक्सेट के निर्देशन में फिल्म "इलीजी" और कारी स्कोगलैंड के साथ "फिफ्टीन डेड मैन वॉकिंग" में काम कर चुके हैं।

किंग्सले कहते हैं कि वह नंदिता दास के साथ अभिनेता और निर्देशक के रूप में काम करना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+