एड्स को नियंत्रित कर सकते हैं कुछ रोगी
स्पेन मूल के इस अध्ययन के लेखक के अनुसार "अल्फा-डिफेंसिनस 1-3" नामक अणु एड्स को बढ़ने से बेहतर तरीके से रोक सकता है और इस रोग के बढ़ने की प्रक्रिया को धीमी कर सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि एचआईवी पाजिटिव के अधिकतम पांच फीसदी रोगियों को 'एंटी-र्रिटोविरल थेरेपी' की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि वे अणु के माध्यम से संक्रमण को नियंत्रित कर सकते हैं और ऐसी व्यवस्था की जांच होनी चाहिए।
तीन वर्षो तक चले इस प्रयोग में विशेषज्ञों ने एचआईवी-1 से ग्रसित रोगियों और स्वस्थ लोगों का चुनाव किया जो एड्स से ग्रसित नहीं थे।
बीमारी को बढ़ने से नियंत्रित करने में व्यक्तिगत क्षमता के अनुसार रोगियों को कई टीमों में विभाजित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications