आम बजट प्रतिक्रिया : नीतीश ने निराशाजनक करार दिया

पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए शुक्रवार को लोकसभा में पेश किये गये आम बजट को निराषाजनक और महंगाई बढ़ाने वाला बताया।

आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पेश आम बजट पूरी तरह निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि यह बजट महंगाई को और बढ़ाने वाला है।

उन्होंने कहा कि आम बजट में बिहार के साथ पूरी तरह अन्याय किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष पैकेज ना मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार से विशेष पैकेज न मिलना और वित्त आयोग द्वारा भी बिहार को मदद न देना बिहार के प्रति केंद्र सरकार का सौतेलापन दर्शाता है। उन्होंने आम बजट को क्षेत्रीय असंतुलन को बढ़ावा देने वाला भी करार दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+