आम बजट: स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण पर जोर

मुखर्जी ने कहा कि देश में कई क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के विकास पर सकारात्मक जोर देना होगा। इसके लिए बजट में स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और अभिनव परियोजनाओं के निधि पोषण हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा नीति की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है।

मुखर्जी ने कहा कि बहिस्राव शोधन संयंत्र ,त्रिपुर के लिए तमिलनाडु सरकार को त्रिपुर में टेक्सटाइल निटवेयर क्लस्टर उद्योग को बनाए रखने हेतु जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्रणाली की स्थापना की लागत के लिए एक मुश्त 200 करोड़ रुपये अनुदान देने का प्रस्ताव है।

मुखर्जी ने कहा कि गोवा को विशेष स्वर्ण जयंती पैकेज के रूप में 200 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010-11 में राष्ट्रीय गंगा नदी थाला प्राधिकरण के लिए आवंटन को दोगुना करके 500 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने पश्चिम बंगाल में पूर्व और पश्चिमी मिदनापुर जिले में पालिया घईक पालेश्वरी बघई थाले की जल निकासी योजना तथा मुर्शिदाबाद में कांदी उप मंडल की मास्टर प्लान हेतु बजटीय सहायता उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+