पाक से समग्र वार्ता के लिए व्यापक भरोसा जरूरी : कृष्णा

कृष्णा ने शुक्रवार को संसद को बताया कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय बातचीत का भविष्य 'आतंकवाद से जुड़ी भारत की बुनियादी चिंताओं' के प्रति पड़ोसी देश के रुख पर निर्भर करेगा।

कृष्णा ने लोकसभा ने कहा, "पाकिस्तान चाहता है कि दोनों देशों के बीच समग्र बातचीत बहाल की जाए लेकिन हमारा जवाब है कि ऐसी कोई भी प्रक्रिया शुरू करने के लिए हमें व्यापक भरोसे और विश्वास की की बहाली का इंतजार करना होगा। "

कृष्णा भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच गुरुवार को हुई वार्ता के संबंध में सदन में बयान दे रहे थे।

कृष्णा ने कहा, "गुरुवार की बातचीत दोनोंे सरकारों के बीच वार्ता बहाली और संपर्क बेहतर बनाने की दिशा में उत्साहवर्धक कदम था। दोनों सचिवों ने संपर्क में रहने और इस दिशा में प्रयास जारी रखने पर सहमति जाहिर की। "

कृष्णा ने सदन को बताया कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने जरा भी नरम रुख नहीं अपनाया है। बकौल कृष्णा, "आतंकवाद के मुद्दे पर हम पीछे नहीं हटेंगे। हमने आतंकवाद मिटाने का संकल्प लिया है और यही बात हमने पाकिस्तान के सामने रखी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+