आम बजट : अर्धसैनिक बलों में शामिल होंगे 2000 कश्मीरी युवा
लेकिन केंद्र सरकार की इस पहल के बावजूद जम्मू एवं कश्मीर में बेरोजगारी की समस्या आसानी से खत्म नहीं होगी क्योंकि वहां लगभग तीन लाख लाख बेरोजगार हैं। माना जाता है कि कश्मीरी युवकों को आतंकवाद की ओर ढकेलने में बेरोजगारी का बड़ा हाथ रहा है।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को अपने बजट भाषण में कहा, " 2009 में जम्मू एवं कश्मीर में हिंसा में कमी आई है। सरकार इस राज्य में शांति बहाल करने और लोगों को भरोसे में लेने के प्रयास कर रही है।
सरकार ने वर्ष 2010 में 2000 कश्मीरी युवाओं को पांच केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल के पद पर भर्ती करने का प्रस्ताव रखा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications