आम बजट : प्रधानमंत्री ने की बजट की सराहना
बजट पेश होने के बाद एक राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने कहा, "कुल मिलाकर मेरी यही राय है कि वित्त मंत्री ने विकास की जरूरतों का सही आकलन करने के साथ-साथ कीमतों के मामलों में कुछ हद तक संयम बरता गया है।"
सिंह ने कहा, "आपको बजट से उभर रही पूरी तस्वीर देखनी होगी। भारत जैसे विशाल अर्थव्यवस्था वाले देश में वित्त मंत्री के लिए राजस्व लाभ महज 20,000 करोड़ था।"
यह पूछने पर कि क्या केंद्रीय उत्पाद शुल्कों में प्रस्तावित वृद्धि से मुद्रास्फीति बढ़ेगी, प्रधानमंत्री ने कहा, "संसाधन जुटाने वाले इस प्रयास से मुद्रास्फीति का दबाव नहीं बढ़ेगा।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "उन्होंने संयम बरता और यह संकेत दिया कि अर्थव्यवस्था में आपको सब कुछ एक साथ नहीं मिल सकता।"
प्रधानमंत्री ने प्रस्तावित प्रत्यक्ष कर संहिता के बारे में उद्योग जगत का डर भी मिटाने की कोशिश की और कहा कि हितधारकों की सभी आश्ांकाओं पर पहले से विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "प्रत्यक्ष कर संहिता वृद्धि के प्रभाव, गत्यात्मकता के प्रभाव को मजबूत करने का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रत्यक्ष कर संहिता के लागू होने में विलंब हो जाने से व्यापारिक समुदाय में कुछ आशंकाएं बढ़ गई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications