आम बजट: स्कूली शिक्षा के लिए 31,036 करोड़ रुपये का आवंटन
बीते साल के बजट में स्कूली शिक्षा के लिए 26,800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इस साल के बजट में सामाजिक क्षेत्र के लिए कुल 1,37, 674 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुखर्जी ने शुक्रवार को बजट पेश करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा के अलावा सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आवंटन को भी 19,534 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 22,300 करोड़ रुपये कर दिया है। ग्रामीण विकास के लिए इस बार कुल 66,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications