आम बजट : सोने और चांदी पर सीमा शुल्क बढ़ा
उन्होंने कहा कि सोने और प्लैटिनम पर सीमा शुल्क 200 रुपये प्रति 10 ग्राम से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम होगा, जबकि चांदी पर सीमा शुल्क 1000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है।
इसके अलावा रोडियम- जवाहरात को पालिश करने में प्रयुक्त होने वाली धातु पर अब तक 10 फीसदी का सीमा शुल्क लगता था, जिसे घटाकर दो फीसदी कर दिया गया है।
देश में सोने की परिशोधन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वर्ण अयस्क और सांद्रों से पर विशेष अतिरिक्त शुल्क से पूर्ण छूट देकर सीमा शुल्क दो प्रतिशत से घटाकर प्रति 10 ग्राम सोने के लिए विशिष्ट शुल्क 140 रुपये तय कर दिया गया है। साथ ही इस तरह परिशोधित सोने पर उत्पाद शुल्क 8 फीसदी से घटाकर प्रति 10 ग्राम 280 रुपये का विशिष्ट शुल्क लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications