आम बजट : प्रणब के अ्राग्रह के बावजूद विपक्ष का बहिर्गमन
लेकिन इस आग्रह को अस्वीकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल(युनाइटेड), तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), वाम दलों, समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद बजट भाषण्ण के बीच में ही बाहर चले गए।
प्रणब ने बाहर जाते सांसदों से कहा, "यह बजट हमारी संवैधानिक जरूरत है।" प्रणब अपनी बात लगातार कहते रहे लेकिन सांसदों ने उनकी एक नहीं सुनी। इस कारण प्रणब को लगभग अंतिम 15 मिनट का भाषण विपक्ष के बगैर ही पूरा करना पड़ा।
सदन में प्रणब का भाषण सुनने के लिए केवल जसवंत सिंह, दिग्विजय सिंह और इंदर सिंह नामधारी जैसे निर्दलीय सांसद तथा जनता दल(सेक्यूलर), तृणमूल कांग्रेस और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) के कुछ सांसद सदन में रह गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications