आम बजट : नए बैंकों के लिए लाइसेंस जारी करने पर विचार
मुखर्जी ने कहा, "भारतीय रिजर्व बैंक निजी क्षेत्र के प्रोमोटर्स और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को नए बैंक लाइसेंस जारी करने पर विचार कर रहा है, अगर वे भारतीय रिजर्व बैंक के मानदंडों को पूरा करते हों।"
उन्होंने कहा कि इससे प्रमुख भारतीय कारपोरेट कंपनियों को बैंकिंग कारोबार में उतरने का मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि इंडियाबुल्स, रिलायंस कैपिटल और कुछ अन्य वित्तीय कंपनियां बैंकिंग कारोबार में उतरने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications