मेक्सिको में 13 लोग मारे गए
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में अपराधियों ने दो परिवारों पर हमला करके पांच पुलिस अधिकारियों सहित 13 लोगों की हत्या कर दी। मेक्सिको के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हमला मंगलवार रात एक दूरस्थ पहाड़ी गांव में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एकेटलान डी पेरेज फिगुऐरो कस्बे के मेयर निकोलस विलाल्वा एरगुएलो ने कहा कि कई वाहनों पर आए लोगों ने इन हत्याओं को अंजाम दिया। हमले में आठ नागरिक मारे गए, इनमें कई अवयस्क हैं। पुलिसकर्मिंयों की हत्या तब हुई जब उन्होंने हमलावरों का मुकाबला करने की कोशिश की। हत्याओं के पीछे की वजहों का पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications