जांगीपुर को है प्रणब के बजट पिटारे से ढेरों उम्मीदें

सौधृति भवानी

जांगीपुर, 25 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को वर्ष 2010-11 का आम बजट पेश करेंगे। ऐसे में उनके संसदीय क्षेत्र जांगीपुर की जनता प्रणब बाबू के पिटारे की ओर टकटकी लगाए हुए है कि उसमें से उनके लिए क्या निकलेगा। यहां के लोगों को उम्मीद है कि इस बार के बजट से उनका आर्थिक विकास होगा और उन्हें बेहतर रोजगार के मौका मिलेंगे।

मुस्लिम बहुल जांगीपुर कोलकाता से 260 किलोमीटर दूर भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब है। यहां तकरीबन सात लाख बीड़ी मजूदर रहते हैं और यहां का पानी आर्सेनिक युक्त है।

स्थानीय लोग कहते हैं कि प्रणब बाबू ने स्थिति में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। बीड़ी कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्कूलों की संख्या 40 से 140 हुई है जिससे 7000 युवा लाभान्वित हो रहे हैं।

बहरहाल, इसके बावजूद यहां के लोग विकास की राह तक रहे हैं। लालगोला क्षेत्र के मोहम्मद सुज्जाउद्दीन कहते हैं, "मुर्शिदाबाद राज्य के पिछड़े जिलों में शुमार है। जिले में 45 फसीदी से अधिक से लोग गरीबी की रेखा के नीचे रहने वाले हैं। रोजगार की तलाश में लोग पलायन कर रहे हैं। यहां कोई उद्योग नहीं है।"

उन्होंने कहा, "गंगा-पद्मा नदी के उफान से भी लोग प्रभावित होते हैं। ज्वार की वजह से कई परिवार विस्थापित हुए हैं।"

लालगोला क्षेत्र के विधायक अगू हेना कहते हैं कि औद्योगिक और सामाजिक संरचनात्क विकास के अभाव के कारण यह पिछड़ा क्षेत्र बना हुआ है। उन्होंने कहा, "हम प्रणब दा से चाहते हैं कि वह जांगीपुर का विकास करें। हमें उनसे बहुत उम्मीदें हैं। पश्चिम बंगाल को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 34 का दो लेन से चार लेन में उन्नयन होना चाहिए। यह राजमार्ग हमारी आर्थिक जीवनरेखा है।"

क्षेत्र के लोग आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हैं लेकिन प्रणब बाबू से उन्हें राहत जरूर मिली है। यहां के लोग वित्त मंत्री को क्षेत्र में आर्सेनिक मुक्त जल संयंत्र लगाने के लिए धन्यवाद देते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+