रेल बजट से पूर्वोत्तर को शिकायत
दूसरी तरफ, इस क्षेत्र में व्यापारिक संगठन फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स ऑफ नार्थ ईस्टर्न रीजन (एफआईएनईआर) ने रेल बजट को बहुत सकारात्मक बताया।
एफआईएनईआर के अध्यक्ष आर. एस. जोशी ने गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा कि रेलवे के आधारभूत ढांचे के विकास का प्रस्तावित मास्टर प्लान, ट्रांस एशियन रेलवे नेटवर्क और भारत-बांग्लादेश के बीच रेलवे लाइन जैसे कदम से पूर्वोत्तर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का विकास होगा।
त्रिपुरा में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार के परिवहन और बिजली मंत्री मानिक डे ने संवाददाताओं से कहा, "रेल बजट में किसी भी नई योजना या प्रस्ताव की घोषणा नहीं हुई।"
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) प्रवक्ता गौतम दास ने कहा, "पिछड़े पूर्वोत्तर क्षेत्रों में रेलवे संपर्क बढ़ाने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है। "
रेल बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्वोत्तर सांसदों के मंच के महासचिव बीरेंद्र प्रसाद बैश्य ने कहा, "रेल बजट को लेकर हम निराश हैं क्योंकि इसमें क्षेत्र की रेल संपर्क समस्या को हल करने के कोई संकेत नहीं है।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमन डेका ने कहा कि रेल बजट बेहद निराश करने वाला है, जिसमें असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लिए कुछ नहीं है।
असम में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने रेल बजट का स्वागत किया। असम कांग्रेस के अध्यक्ष भुबनेश्वर कालिता ने कहा कि बजट में क्षेत्र का ध्यान रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications