होली के दिन सुबह नहीं चलेगी मेट्रो (लीड-1)
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को होली के दिन अपनी नियमित सेवा में परिवर्तन करते हुए दोपहर दो बजे से मेट्रो चलाने का निर्णय लिया है। मेट्रो अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि होली के दिन मेट्रो की चार लाइनों दिलशाद गार्डन-रिठाला, जहांगीर पुरी-केंद्रीय सचिवालय, नोएडा- सिटी सेंटर -द्वारका सेक्टर-9 और आनंद विहार से यमुना बैंक रेलखण्ड पर सुबह के समय मेट्रो रेल का परिचालन नही होगा। इन रूटों पर दोपहर दो बजे से मेट्रो रेल का परिचालन शुरू किया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा कि सोमवार को मेट्रो सेवा दो बजे से शुरू होगी और उसके बाद सामान्य तरीके से चलेंगी।
दयाल ने कहा कि मेट्रो यात्रियों के लिए सोमवार को मेट्रो स्टेशनों पर पूरे दिन मेट्रो फीडर बसें नहीं चलेंगी।
गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो से औसतन प्रति दिन 950,000 यात्री सफर करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications