असम के मंत्रियों की सम्पत्ति का ब्यौरा होगा सार्वजनिक
मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों से उनकी सम्पत्ति और परिसम्पत्तियों का तुरंत विवरण देने के लिए कहा है और यह विवरण सरकारी वेबसाइट पर दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पारदर्शिता बनी रहे।"
यद्यपि सभी विधायक पहले ही 2006 के विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन भरने के दौरान दाखिल किए गए हलफनामों में अपनी सम्पत्ति और परिसम्पत्तियों का ब्यौरा दे चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों से नवीनतम सम्पत्ति विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
असम सरकार के प्रवक्ता और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने आईएएनएस से कहा, "हम मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हैं और हम सभी जल्दी ही विवरण प्रस्तुत कर देंगे।"
असम के मुख्य विपक्षी दल असम गण परिषद (अगप) ने हाल ही में मांग की थी कि सभी मंत्री और विधायक अपनी सम्पत्ति सार्वजनिक करें।
सरमा ने कहा, "यदि अगप और अन्य पार्टियों के नेता भी अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करते हैं तो असम के लोगों को काला-सफेद सब कुछ जानने का मौका मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications