बौद्ध मेले में इक्कठा हुए हजारों श्रद्धालु
बौद्ध मेले के एक आयोजनकर्ता ने गुरुवार को बताया, "बुधवार से शुरू हुए त्सेचू बौद्ध मेले में भाग लेने के लिए रेवलसर झील के पास हजारों बौद्ध श्रद्धालु एकत्रित हुए हैं। तिब्बती कैलेंडर के मुताबिक यह मेला 10 वीं शताब्दी से ही प्रत्येक वर्ष के पहले महीने में आयोजित किया जाता है।"
यह बौद्ध मेला पद्म संभव के जन्म दिन की याद में मनाया जाता है जो भारत से नेपाल होते हुए तिब्बत चले गए थे ,वहां उन्होंने 747 ई. में बौद्ध धर्म का प्रचार किया। उन्होंने कई वर्षो तक रेवलसर झील के किनारे ध्यान साधना की।
एक बौद्ध मठ के अलावा सिखों का गुरुद्वारा और हिन्दुओं का प्रसिद्ध मंदिर भी यहां मौजूद है।
गौरतलब है कि राज्य में किन्नौर जिले के लाहौल और स्पीति में बौद्ध धर्म के लोग काफी संख्या में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications