साइकिल से हज के लिए निकला एक शख्स
आस्था की एक नई इबारत लिखने की कोशिश करने जा रहे मौलाना तसलीमुद्दीन शाह बीते सप्ताह मक्का और मदीना के लिए निकले। सऊदी अरब के ये दोनों शहर मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
शाह नेपाल के धनुशा जिले के देवपुरा गांव की रहने वाले हैं। वह एक मौलवी हैं। उनके पास कुल 30,000 नेपाली रुपये हैं जिससे सफर के दौरान अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे। वह अपनी साइकिल पर नेपाली झंडे के साथ स्थानीय मुस्लिम संगठन 'नेपाल मुस्लिम इत्तेहाद' का झंडा लगाए हुए हैं। उनको साइकिल इसी संगठन ने भेंट की है।
उनके इस सफर का पहला पड़ाव नई दिल्ली होगा। उन्हें उम्मीद है कि वह लगभग 10,000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। वह भारत के अलावा पाकिस्तान, ईरान, इराक और तुर्की होकर सऊदी अरब पहुंचेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications