अमेरिका ने श्रीलंका को सुलह और सत्ता में साझेदारी पर ध्यान देने को कहा
अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री (मध्य और दक्षिण एशिया) रॉबर्ट ब्लैक ने सोमवार को बीबीसी वर्ल्ड न्यूज पर एक साक्षात्कार में कहा, "हमारा रुख है कि आतंरिक रूप से विस्थापित लोगों के पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि शरणार्थी शिविरों से करीब 180,000 लोगों को वापस भेजा गया है लेकिन अब भी करीब 100,000 लोग शिविरों में हैं।
ब्लैक ने कहा कि इन लोगों को अपने घरों और गांवों को लौटने की अनुमति देना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सरकार को राष्ट्रीय सुलह और विशेष रूप से देश के उत्तरी इलाके में सत्ता साझेदारी को बढ़ावा देने का कार्य यथासंभव शीघ्र शुरू कर देना चाहिए।
ब्लैक ने कहा कि राष्ट्रीय सुलह की प्रक्रिया के तहत लड़ाई के दौरान हुए हुए युद्ध अपराधों की जिम्मेदारी भी तय करने का काम आरंभ होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications