पुलिस शिविर पर नक्सली हमले में एक की मौत (लीड-1)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम मिदनापुर जिले के कटापहरी इलाके में सोमवार रात लगभग 10.30 बजे नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर हमला किया। दोनों ओर से लगभग दो घंटे तक गोलीबारी हुई।
स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने मरने वालों की संख्या तीन बताई है। पश्चिम मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने आईएएनएस को बताया, "हमने सिर्फ एक शव बरामद किया है जिसकी पहचान अभी नहीं हुई है। हम शिविर के आसपास खोजी अभियान चला रहे हैं।"
पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) कुलदीप सिंह ने कहा, "हमें खबर मिली है कि तीन संदिग्ध नक्सली मारे गए हैं। परंतु अब तक हमने सिर्फ एक शव बरामद किया है। इलाके से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं।"
उधर, कुछ अन्य खबरों में कहा गया है कि बरामद किया गया शव पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ नागरिक समिति के नेता लालमोहन टुडू का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications