महंगाई के मुद्दे पर राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई सदन में विपक्ष के नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरुण जेटली ने खड़े होकर कहा कि उनके दो प्रस्ताव हैं : पहला प्रश्नकाल को स्थगित करना और दूसरा महंगाई पर नियम 167 और 168 के तहत चर्चा कराना। इन नियमों के तहत चर्चा के बाद मतदान का प्रावधान है।
राज्यसभा के उपसभापति के. रहमान खान ने कहा कि चर्चा के बारे में आम सहमति है लेकिन उसकी प्रक्रिया पर सहमति नहीं है।
संसदीय कार्य राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने हस्तक्षेप का प्रयास किया लेकिन शोरगुल के कारण उन्हें बैठना पड़ा। इसके बाद अंसारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications